हमारी अवधारणा और दृष्टिकोण
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद एक सैद्धांतिक संगठन है जो अपनी अवधारणा और विचारधारा इस्लाम के तीन मूल धारणाओं – एकेश्वरवाद और संप्रभु अल्लाह, पैग़म्बरी और मृत्यु पश्चात जीवन से ग्रहण किया है।
एक ईश्वर में विश्वास, इस्लाम का प्रारंभिक बिंदु है। केवल एक ही ईश्वर है जो संपूर्ण ब्रह्मांड का निर्माता और सभी प्रारूपों में जीवन का सर्जक और पालनकर्ता है।
इस्लाम धर्म के अनुसार मनुष्य पृथ्वी पर ईश्वर के दूत हैं, जो ईश्वर की इबादत करने और जीवन के सभी क्षेत्रों में उनके नियमों और मार्गदर्शन का पालन करने के लिए कर्तव्यबद्ध है।
ईश्वर ने मानव जाति को सच्चाई बताने के लिए अपने पैग़म्बरों (नबियों) को भेजा, जो इस्लाम के संदेशों का प्रचार और उसपर अमल करने के लिए अलग-अलग समय में अलग-अलग देशों में आए। पैगंबर मुहम्मद (स.अ. व.) पैगंबरों की श्रृंखला में अंतिम हैं। उन्होंने कुरान, जो ईश्वर द्वारा अवतरित ग्रन्थ है, के रूप में अंतिम संदेश दिया। पैगंबर मुहम्मद (स.अ. व.) ने अपने जीवन और कर्म (सुन्नत) के माध्यम से इस्लाम का एक व्यावहारिक मॉडल स्थापित किया जिसे पवित्र कुरान के बाद इस्लाम का दूसरा प्रामाणिक स्रोत माना जाता है।
एकेश्वरवाद से मानव-जाति की एकता की अवधारणा उत्पन्न होती है। इस्लाम के विश्वदृष्टि में, सभी मनुष्य आदम और हव्वा के वंशज हैं। जन्म, जाति, रंग, राष्ट्रीयता, समुदाय या भाषा के आधार पर कोई भी दूसरे से श्रेष्ठ नहीं है। मानवीय गरिमा केवल धर्मपरायणता, अच्छे आचरण और एक ईश्वर के प्रति आज्ञाकारिता में निहित है।
इस्लाम का संदेश सार्वभौमिक है। यह संपूर्ण मानवता के लिए है, किसी समुदाय विशेष के लिए नहीं। मुस्लिम वह शब्द है जिसका उपयोग किसी भी व्यक्ति और हर उस व्यक्ति के लिए किया जाता है जो खुद को ईश्वर की इच्छा के प्रति समर्पित करता है और इस्लाम के दिव्य मार्ग का अनुसरण करता है।
इस्लाम और कुछ नहीं बल्कि अल्लाह द्वारा अपने पैगम्बरों के माध्यम से दिखाया गया मार्ग है। यह जीवन का एक संतुलित और व्यापक दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। इसमें जीवन के सभी क्षेत्र सन्निहित हैं और जो आध्यात्म और भौतिकता को जोड़ता है। मनुष्य को अपने व्यक्तिगत एवं सामूहिक जीवन के सभी क्षेत्रों में इसी मार्ग का अनुसरण करना चाहिए।
इस्लामी दृष्टिकोण से, वर्तमान संसार में जीवन समाप्त नहीं होता है। मनुष्य अपने कर्मों का अंतिम परिणाम परलोक में देखेंगे। पुरुषों और महिलाओं को अच्छाई और बुराई के बीच चयन करने की आजादी है। जो लोग एक ईश्वर में विश्वास करते हैं और अपने जीवन को ईश्वरीय मार्गदर्शन के अनुरूप व्यवस्थित करते हैं, वे इस संसार और परलोक में वास्तविक सफलता प्राप्त करेंगे।
ईश्वर ने प्रत्येक मानव को स्वतंत्र इच्छा दी है और इसके माध्यम से ‘वह’ मानव की परीक्षा लेता है। इसलिए आस्था और विश्वास के मामले में कोई ज़ोर-ज़बरदस्ती नहीं है। जो लोग बुराई और अविश्वास का विकल्प चुनते हैं उन्हें ईश्वर द्वारा दंड का सामना करना पड़ेगा।
इस्लाम मानव जीवन और उसके वजूद को अत्यधिक महत्व देता है। क़ुरआन में वर्णित है, किसी इंसान को अन्यायपूर्ण और इरादतन हत्या करना तमाम मानव जाती की हत्या करने के समान है।
इस्लाम के मूल्यों को अपनाते हुए, जमाअत शांतिपूर्ण तरीके से भारतीय समुदायों तक इस्लाम का संदेश पहुंचाने का प्रयास करती है।
इस्लाम की शिक्षाओं और मौजूदा मुस्लिम समाज के चलन के बीच एक बड़ा अंतर है। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद एक ऐसे मुस्लिम समाज का निर्माण करने का प्रयास करती है जो इस्लाम की मान्यताओं और मूल्यों का मूर्त रूप हो।
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद शांति, सहिष्णुता और सांप्रदायिक सौहार्द में विश्वास करती है और हिंसा, नफरत और सांप्रदायिकता के खिलाफ है।
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद सामाजिक न्याय के लिए काम करती है और भारतीय समाज के उत्पीड़ित और वंचित वर्गों के साथ खड़ी है।
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद का दृढ़ विश्वास है कि एक आदर्श समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। इस विश्वास के तहत, जमाअत अपने कार्यक्रमों में महिलाओं को शामिल करने की पहल करती है और उनके अधिकारों और स्थिति जिसका इस्लाम वकालत करता है, को बहाल करने के लिए काम करती है। पैगंबर मोहम्मद (स.अ.व.) ने घोषणा की कि ज्ञान प्राप्त करना प्रत्येक मुसलमान (पुरुष और महिलाओं) का धार्मिक कर्तव्य है।
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद वर्तमान समाज में प्रचलित लैंगिक अन्याय और महिला विरोधी प्रथाओं जैसे महिला दुर्व्यवहार, यौन अपराध और उत्पीड़न, दहेज, घरेलू हिंसा, विरासत के अधिकारों से वंचित करना आदि को हतोत्साहित करती है।
