इस्लामी पारिवारिक व्यवस्था को मज़बूती दी जाए: डॉ. जावेद जमील

दिसम्बर 14, 2025

10 दिसंबर 2025
ख्याति प्राप्त इस्लामिक विद्वान डॉ. जावेद जमील ने इस बात से सावधान किया कि एक ग्लोबल “आर्थिक कट्टरपंथ” अब बड़ी संस्थाओं को नियंत्रित कर रहा है और आस्था, परिवार और मानव स्वास्थ्य पर हमला कर रहा है। उन्होंने जमाअत-ए-इस्लामी हिंद द्वारा आयोजित “इस्लामिक पारिवारिक व्यवस्था, आधुनिक समय में इसकी प्रासंगिकता” विषय पर साप्ताहिक इज्तेमा में यह बात कही।
उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट पावर दौलत को सबसे बड़ी कीमत मानती है और सेक्स को एक बड़े उद्योग के तौर पर इस्तेमाल कर रही है। उनका मानना है कि यह उद्योग पारिवारिक जीवन के टूटने को बढ़ावा देती है, अय्याशी को बढ़ावा देती है और मीडिया नियंत्रण के ज़रिए इसके नुकसान को छिपाती है। उन्होंने एड्स पर ग्लोबल आंकड़े बताए, जिसमें तीन दशकों में लगभग 60 मिलियन मौतें हुईं और लाखों लोग अभी भी संक्रमित हैं, साथ ही पश्चिमी समाजों में यौन हिंसा, वेश्यावृत्ति और सिंगल पेरेंट परिवारों की दर भी ज़्यादा है।
डॉ. जमील ने तर्क दिया कि महिलाओं और बच्चों को सबसे ज़्यादा कठिनाईयों का सामना है। उन्होंने बताया कि हर साल अनुमानित 75 मिलियन गर्भपात अनुमानित है जिनमें से अधिकतर विवाहेतर होते हैं, साथ ही बच्चों के साथ यौन शोषण के बढ़ते मामलों का भी ज़िक्र किया। उन्होंने इसे सेक्स ट्रेड, शराब, जुए और बाज़ार-संचालित संस्कृति का सीधा नतीजा बताया।
उन्होंने इस्लामिक पारिवारिक व्यवस्था को शांति, स्वास्थ्य और सम्मान के एक पूरे मॉडल के तौर पर पेश किया। इस्लाम ज़िंदगी को तीन स्तर – व्यक्ति, परिवार और समाज और तीन सिद्धांतों – अधिकार, कर्तव्य और स्पष्ट निषेध पर व्यवस्थित करता है । उन्होंने मर्द और औरत के बीच शादी, शीघ्र और ज़िम्मेदार शादी, विवाहेतर संबंधों पर रोक, पूरे दो साल तक स्तनपान और विधवाओं, तलाक़शुदा महिलाओं और बच्चों के लिए मज़बूत सुरक्षा पर क़ुरआन के निर्देशों पर ज़ोर दिया।
उन्होंने मुस्लिम संगठनों से पोर्नोग्राफी, वेश्यावृत्ति, शराब और ड्रग्स के खिलाफ और स्तनपान एवं परिवार के अनुकूल नीतियों को कानूनी मान्यता दिलाने के लिए अभियान चलाने का आग्रह किया। उन्होंने मुस्लिम लीडरों से ग्लोबल मंचों पर शराब से होने वाली मौतों और गर्भपात जैसे मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। उन्होंने भारत में मुसलमानों से अपराध, असमानता और नैतिक गिरावट जैसी साझा चिंताओं पर दूसरे धर्मों के लोगों के साथ गठबंधन बनाने की भी अपील की ताकि वृहत समाज को परिवार और सामाजिक न्याय के सम्बन्ध में इस्लामी शिक्षाओं से लाभ मिल सके।

मोहब्बत बांटें
वक्फ की सुरक्षा हर कीमत पर सुनिश्चित की जाएगी: सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के मुख्यालय में ‘वक्फ हेल्प डेस्क’ का उद्घाटन

वक्फ की सुरक्षा हर कीमत पर सुनिश्चित की जाएगी: सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के मुख्यालय में ‘वक्फ हेल्प डेस्क’ का उद्घाटन

नई दिल्ली, 15 मार्च 2025 सरकार द्वारा शुरू किए गए 'उम्मीद पोर्टल' पर वक़्फ़ संपत्तियों का विवरण अपलोड करने और पंजीकरण...

गजा अकाल मृत्यु के कगार पर, दुनिया खामोश नहीं रह सकती: मुस्लिम रहनुमाओं ने हुकूमत से त्वरित एक्शन का आग्रह किया

नई दिल्ली, 28 जुलाई 2025। आज प्रमुख भारतीय मुस्लिम संगठनों, धार्मिक विद्वानों और नागरिक समाज समूहों ने प्रेस क्लब ऑफ...

देश के प्रमुख मुस्लिम संगठनों, नागरिक समाज समूहों ने फिलिस्तीनी नरसंहार पर पर संयुक्त वक्तव्य जारी किया

नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025। भारत के प्रमुख मुस्लिम निकायों, धार्मिक विद्वानों और नागरिक समाज समूहों ने सामूहिक रूप से...

0 Comments