जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के महासचिव टी. आरिफ अली के हाथों ‘CIO TV’ का विमोचन

नवम्बर 20, 2025

 

नई दिल्ली, 20 नवंबर 2025।

विगत दिन जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के बाल विभाग द्वारा बनाए गए नए और अनोखे YouTube चैनल ‘CIO TV’ का  विमोचन  महासचिव टी. आरिफ अली ने नई दिल्ली स्थित जमाअत के मुख्यालय में किया। यह चैनल बच्चों के लिए दिलचस्प, शिक्षात्मक और रचनात्मक वीडियो दिखाने के मकसद से बनाया गया है, जिसमें साइलेंट स्टोरीज़, कार्टून कैरेक्टर और AI की मदद से बनाया गया विज़ुअल कंटेंट शामिल है।

उद्घाटन कार्यक्रम में जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के बाल विभाग के इंचार्ज एस. अमीनुल हसन और बाल विभाग के नेशनल सेक्रेटरी सैयद तनवीर अहमद खास तौर पर शामिल हुए। इनके अतिरिक्त मुख्यालय में उपस्थित अन्य पदाधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

समारोह को सम्बोधित करते हुए जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के बाल विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. मुबश्शिरा फिरदौस ने कहा कि ‘CIO TV’ का मकसद बच्चों के मानसिक विकास, नैतिक प्रशिक्षण और रचनात्मक सोच को दिलचस्प अंदाज़ में बढ़ावा देना है। उन्होंने खुशी जताई कि “यह चैनल अपनी तरह का एक यूनिक प्लेटफॉर्म है, जहाँ बच्चों की पसंद के हिसाब से उच्च गुणवत्ता वाली इस्लामिक सामग्री इस्लामिक और मोरल कंटेंट दिखाया जाएगा।”

डॉ. मुबश्शिरा फिरदौस ने इस चैनल की तैयारी, सामग्री तैयार करने और तकनिकी सहायता में हिस्सा लेने वालों का भी खास ज़िक्र किया और कहा कि उनकी कड़ी मेहनत से यह प्रोजेक्ट सच हो पाया है। उन्होंने पर्दे के पीछे अपनी सेवाएं देने वाले सभी वॉलंटियर्स को धन्यवाद दिया।

प्रोग्राम के अंत में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने नए YouTube चैनल के भविष्य को लेकर उम्मीद जताई और कहा कि यह प्लेटफॉर्म बच्चों के शिक्षात्मक और नैतिक विकास में अहम भूमिका निभाएगा।

मोहब्बत बांटें
जमाअत की सचिव रहमतुन्निसा ए. ने बिलकिस बानो मामले में पीड़िता की बात सुने बिना दोषियों को ज़मानत के आदेश पर चिंता जताई

जमाअत की सचिव रहमतुन्निसा ए. ने बिलकिस बानो मामले में पीड़िता की बात सुने बिना दोषियों को ज़मानत के आदेश पर चिंता जताई

नई दिल्ली, 18 नवंबर 2026। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की राष्ट्रीय सचिव रहमतुन्निसा ए. ने बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार और...

जमाअत के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीनियों के प्राकृतिक संसाधनों पर संप्रभुता के समर्थन में भारत के वोट का स्वागत किया

जमाअत के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीनियों के प्राकृतिक संसाधनों पर संप्रभुता के समर्थन में भारत के वोट का स्वागत किया

नई दिल्ली, 17 नवंबर 2026। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने 11 नवंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र...

सोशल मीडिया का इस्तेमाल निर्माणकारी और कल्याण हितार्थ कामों के लिए किया जाना चाहिए: डॉ. खान यासिर

सोशल मीडिया का इस्तेमाल निर्माणकारी और कल्याण हितार्थ कामों के लिए किया जाना चाहिए: डॉ. खान यासिर

नई दिल्ली, 15 नवंबर, 2026। आज सोशल मीडिया आज न केवल मनोरंजन या समय बिताने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि इसने हमारे...

0 Comments