जमाअत के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने ईद-उल-अज़हा की मुबारकबाद पेश की, इब्राहीम (अस) की आस्था और मूल्यों के पुनः प्रवर्तन का आह्वान किया

नई दिल्ली, 27 मई 2025

मीडिया को जारी एक बयान में जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने ईद-उल-अज़हा के मुबारक मौके पर सहृदय शुभकामनाएँ और मुबारकबाद पेश करते हुए कहा “अल्लाह इस ईद को सुख और चैन का माध्यम बनाए, शांति और सुरक्षा का अग्रदूत बनाए, और एक ऐसे नए दौर की शुरुआत बनाए जो न्याय, विनम्रता और कल्याण के प्रकाश से अलंकृत हो।“
ईद-उल-अज़हा का अर्थ बताते हुए उन्होंने कहा, यह तौहीद का त्योहार है — एक ईश्वर के प्रति पूर्ण समर्पण का, केवल उसी के समक्ष पूर्ण रूप से स्वयं को सौंप देने का, और बहुदेववाद तथा हर प्रकार के मिथ्या मोह से मुक्ति का उत्सव। यह वफ़ादारी का त्योहार है: अल्लाह के साथ किए गए वादे के प्रति वफ़ादारी; कठिन परीक्षाओं के समय भी सत्य के प्रति अटल वफ़ादारी; और ऐसी वफ़ादारी, जो बिना किसी संकोच के बलिदान की माँग करती है। यह दृढ़ता का त्योहार है ईद-उल-अज़हा हमारी आँखों के सामने सय्यदना इब्राहीम (उन पर शांति हो) के उस तेजस्वी उदाहरण को फिर से जीवंत कर देती है, जो सबसे कठिन परीक्षाओं के बीच भी सत्य और दृढ़ विश्वास के साथ पर्वत की तरह अटल रहे। क़ुरआन पाक की एक आयत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा ‘क़ुरआन इस उदाहरण को ऐसे शब्दों में अमर कर देता है, जो हर युग में मानवता का मार्गदर्शन करते रहते हैं।‘
जमाअत के अध्यक्ष ने आगे बताया “यह ईद धैर्य और मज़बूती की, पक्के इरादे और एकाग्रता की ईद है। यह ईद कुर्बानी का जश्न है। यह स्वयं को, अपने सारे वजूद को, अपने पूरे जीवन और पूरे परिवार को सच्चाई के लिए कुर्बान करने और अल्लाह की मर्ज़ी के आगे झुकने की सच्ची भावना का जश्न है, वह मिसाल जो खलीलुल्लाह (अल्लाह के दोस्त) ने पूरी इंसानियत के लिए छोड़ी है।“
सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने कहा “वर्तमान हालात में इब्राहीम (अस) के आदर्श में मुस्लिम समुदाय के लिए एक बड़ी सीख, कामयाबी और सरबुलंदी का एक बड़ा राज़ निहित है। निस्संदेह, मुस्लिम समुदाय दुनिया भर में और हमारे देश में भी कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। सय्यदना इब्राहीम (उन पर शांति हो) का आदर्श प्रदर्शित करता है कि ऐसी चुनौतियाँ ईमान वालों का इम्तिहान लेती हैं, और यह अल्लाह की सुन्नत है कि उन्होंने बड़ी कामयाबियों को पक्के संकल्प और दृढ़ता जैसे गुणों से जोड़ा है।“
“ईद-उल-अज़हा केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं है, बल्कि मुस्लिम समुदाय में इब्राहीम (अस) जैसे चारित्रिक विकास के लिए एक ईश्वरीय नुस्खा है। इस बात की ज़रुरत है कि इस ईद की सभी रस्में इसके मूल उद्देश्य को समझते हुए निभाई जाएं। आइए! हम सब इस ईद को ईमान और दृढ़ता के गुणों को बढ़ाने का एक माध्यम बनाएं । अगर ये गुण हमारे अंदर पैदा हो गए तो अल्लाह की मर्ज़ी से हमारे रास्ते रोशन होंगे और हमारा भविष्य भी उज्जवल होगा।“

जमाअत-ए-इस्लामी हिन्द के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने अल्लाह से दुआ की कि वह हम सबको इब्राहीम जैसा ईमान, इब्राहीम जैसी दृढ़ता और इब्राहीम जैसा समर्पण दे और मौजूदा हालात में हम पर जो ज़िम्मेदारियाँ हैं उन्हें एकाग्रता के साथ पूरा करने का सौभाग्य और क्षमता दे।

मोहब्बत बांटें
जमाअत की सचिव रहमतुन्निसा ए. ने बिलकिस बानो मामले में पीड़िता की बात सुने बिना दोषियों को ज़मानत के आदेश पर चिंता जताई

जमाअत की सचिव रहमतुन्निसा ए. ने बिलकिस बानो मामले में पीड़िता की बात सुने बिना दोषियों को ज़मानत के आदेश पर चिंता जताई

नई दिल्ली, 18 नवंबर 2026। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की राष्ट्रीय सचिव रहमतुन्निसा ए. ने बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार और...

जमाअत के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीनियों के प्राकृतिक संसाधनों पर संप्रभुता के समर्थन में भारत के वोट का स्वागत किया

जमाअत के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में फलस्तीनियों के प्राकृतिक संसाधनों पर संप्रभुता के समर्थन में भारत के वोट का स्वागत किया

नई दिल्ली, 17 नवंबर 2026। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने 11 नवंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र...

सोशल मीडिया का इस्तेमाल निर्माणकारी और कल्याण हितार्थ कामों के लिए किया जाना चाहिए: डॉ. खान यासिर

सोशल मीडिया का इस्तेमाल निर्माणकारी और कल्याण हितार्थ कामों के लिए किया जाना चाहिए: डॉ. खान यासिर

नई दिल्ली, 15 नवंबर, 2026। आज सोशल मीडिया आज न केवल मनोरंजन या समय बिताने का साधन नहीं रह गया है, बल्कि इसने हमारे...

0 Comments