नई दिल्ली, 04 जून 2026।
जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष प्रो. सलीम इंजीनियर ने दिल्ली के मालवीय नगर के एक होटल में लगी भीषण आग में लोगों की दुखद मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया। रिपोर्ट के मुताबिक कम से कम 21 मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
मीडिया को जारी एक बयान में प्रोफेसर सलीम इंजीनियर ने कहा, ”मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और प्रभावित लोगों के लिए शक्ति और धैर्य की प्रार्थना करता हूं। मैं जख्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होने की भी कामना करता हूँ। यह दुखद घटना सुरक्षा नियमों के पालन और उनके क्रियान्वयन में हुई गंभीर चूकों का परिणाम है। होटल में आग से सुरक्षा के बुनियादी उपायों की कथित कमी और तय सीमा से कहीं ज़्यादा मेहमानों को ठहराने के लिए कमरों का इस्तेमाल, खराब प्रशासन और सार्वजनिक स्थानों तथा व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सुरक्षा नियमों को लागू करने में विफलता को दर्शाता है।”
जमाअत के उपाध्यक्ष ने कहा, “इस तरह की चूक आम नागरिकों जैसे, छात्र, प्रोफेशनल्स, आगंतुकों, आदि के जीवन को गंभीर खतरे में डाल देती है, विशेष रूप से घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में।”
“हालांकि बचाव और राहत कार्य आवश्यक और सराहनीय हैं, फिर भी दीर्घकालिक निवारक उपायों को प्राथमिकता देने की तत्काल आवश्यकता है। समान प्रकार के संस्थानों में सुरक्षा नियमों के पालन की एक व्यापक समीक्षा की जानी चाहिए, साथ ही नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए और उल्लंघन के मामलों में स्पष्ट जवाबदेही तय की जानी चाहिए। शहरी विकास का मार्गदर्शन सार्वजनिक सुरक्षा, पारदर्शिता और ज़िम्मेदार शासन द्वारा किया जाना चाहिए। यह अत्यंत आवश्यक है कि ऐसी त्रासदियों को देखते हुए सार्थक सुधार हों, जो सुरक्षा प्रणालियों को सुदृढ़ करें और यह सुनिश्चित करें कि सभी विकास एवं विनियामक प्रक्रियाओं में मानव जीवन की सुरक्षा ही सर्वोपरि प्राथमिकता बनी रहे।
जमाअत की सचिव रहमतुन्निसा ए. ने बिलकिस बानो मामले में पीड़िता की बात सुने बिना दोषियों को ज़मानत के आदेश पर चिंता जताई
नई दिल्ली, 18 नवंबर 2026। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद की राष्ट्रीय सचिव रहमतुन्निसा ए. ने बिलकिस बानो सामूहिक बलात्कार और...





0 Comments