
नई दिल्ली] 13 अगस्त 2017। हमारा देश भारत 15 अगस्त 2017 को अपना 71वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा और यह वास्तव में सभी देशवासियों के लिए जोश और उमंगों का अवसर होता है। संघर्ष और बलिदान के बिना ब्रिटिश राज से आज़ादी असंभव थी। इस अवसर पर हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और उनकी यादों को अलंकृत करते हैं जिन्होंने अंग्रेजों से एकजुट होकर संघर्ष किया। देश को आज़ादी दिलाने के लिए सारे समुदाय के लोगों ने बहुमूल्य योगदान दिया था।
आज़ादी हासिल करने के बाद हमने संविधन का निर्माण किया जो स्वतंत्रता] समानता] न्याय और भ्रातृत्व के मूल्यों पर आधारित है। हमने सामाजिक] आर्थिक और राजनीतिक इंसाफ के लिए काम करने और देश में तमाम मज़हब के मानने वालों के विचारों की स्वतंत्रता] अभिव्यक्ति] धारणा की आज़ादी और इबादत के तौर-तरीकों के सम्मान और सुरक्षा को आश्वस्त करना तय किया। हमने सभी नागरिकों के लिए वस्तु-स्थिति और अवसर में समानता को बढ़ावा देने तय किया और व्यक्तिक गरिमा को सुनिश्चित करने और देश की एकता और अखंडता की सुरक्षा करने का वादा किया।
आज़ादी मिलने के बाद जब हम अपनी राष्ट्रीय उपलब्धि पर दृष्टि डालते हैं] तो कुछ हद तक हम अपने प्रदर्शन और अनेकों सफलताओं जिसे हमने हासिल किया है] से संतुष्ट नज़र आते हैं। राजनीतिक स्तर पर हमारे लोकतांत्रिक संस्थान सफलतापूर्वक चल रहे हैं। जीवंत लोकतंत्र की एक अनिवार्य विशेषता यह है कि हमारे भीतर अपनी विवधताओं और मतभेदों को सम्मान देने की क्षमता और बहुलतावाद की कद्र और इसे सहन करना भी सीखना चाहिए। मगर विगत कुछ सालों से सार्वजनिक क्षेत्र में लोकतंत्र का दायरा बहुत तेजी से सिकुड़ रहा है। मीडिया की आज़ादी में ह्रास] असहिष्णुता और भीड़-हिंसा में बढ़ोतरी और बहुसंख्यकवाद को प्रोत्साहित करने वाले कुछ सांप्रदायिक तत्वों द्वारा निरंतर प्रयास] हमारे बहुलतावाद को बदनाम एवं सांप्रदायिक घृणा की आग को हवा दे रहे हैं।
भारत ने आज़ादी के बाद आर्थिक रूप से काफी प्रगति की है और अब दुनिया में सबसे बड़ी और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। लेकिन हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन संवृद्धियों और आर्थिक विकास में सभी शामिल हों। इस विकास और आर्थिक सशक्तिकरण के फल का स्वाद समाज का हर तबका चखे यह सुनिश्चित करने के लिए हमें उन मार्गों और साधनों को ढूंढ़ना होगा। खासतौर पर सामाजिक और आर्थिक रूप से समाज में हाशिये पर बैठे लोगों के लिए जैसे दलित और अल्पसंख्यक।
जमाअत इस्लामी हिन्द जीवन के हर क्षेत्रों में अति नैतिक गिरावट पर अत्यंत चिंतित है। हम मज़हबी रहनुमाओं और संतों के माध्यम से प्राप्त महान गुणों को अमल में लाने और अनुसरण करने में असफल साबित हुए हैं। भ्रष्टाचार लोगों की नस नस में फैल चुका है। अब तो हमारी आत्मा भी इससे महफूज़ नहीं। भौतिकतावाद ने हमारी आध्यात्मिकता और ईष-भय के स्वाभाव को नष्ट कर रहा है। हम आदर्शवाद में विश्वास खो चुके हैं और अपने निर्माता और पालनहार से मार्गदर्शन लेना छोड़ दिए हैं। इस दुखद स्थिति में हमें एक व्यक्ति] एक समाज और एक राष्ट्र के रूप में विचार करने का सही समय है। जमाअत इस्लामी हिन्द देशवासियों से अपील करती है कि वे इन गंभीर मसले पर विचार करें।
71वें स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर आइए हम अपने महान देश को एक साथ फिर से बनाने का प्रयास करें। हम भारत को एक आदर्श देश बनाते हैं तो यह दूसरों को अनुकरण के लिए एक उदाहरण होगा। आइए हम ऐसे भविष्य का निर्माण करें जो हमारी आने वाली पीढ़ियों को भौतिक रूप से समृद्ध] आध्यात्मिक रूप से मज़बूत और नैतिक रूप से दृढ़ बना देगा। मैं सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह हमारे सपनों को साकार करे और हमारे देश और लोगों को समृद्ध] स्वतंत्र] ज्ञानी और विवेकी बनाये एवं सही और ग़लत को परखने का आशिर्वाद दे।
मुहम्मद सलीम इंजीनियर
महासचिव जमाअत इस्लामी हिन्द




0 Comments