Engineer Salim launches Maharashtra state chapter of Dharmik Jan Morcha — HINDI

March 12, 2020

जमाअत इस्लामी हिन्द के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम इंजीनियर ने महाराष्ट्र में धार्मिक जन मोर्चा की स्थापना की कहा कि धर्म इस राष्ट्र की आत्मा है

10 मार्च, पुणे: जमाअत इस्लामी हिन्द के उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम इंजीनियरने पुणे में विश्व शांति विश्वविद्यालय में एक बड़े समारोह में ” धार्मिक जन मोर्चा” के महाराष्ट्र शाखा का उद्घाटन किया। उन्होंने समारोह में उपस्थित लोगों को याद दिलाया कि धर्म इस राष्ट्र की आत्मा है सभा को संबोधित करते हुए जमाअत के उपाध्यक्ष ने कहा: “हमें यह जानना चाहिए कि समाज में उपद्रवियों और असामाजिक तत्वों की तादाद अल्प मात्र है। अच्छे लोगों की बहुमत है। इसलिए धार्मिक लोगों को एकता, शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए आगे आना जरूरी है। लोगों को एक दूसरे कि दुखों और खुशियों को साझा करनी चाहिए। यह अच्छा है कि हम इस भूमि से दया और भाईचारे की शिक्षाओं को याद कर रहे हैं। सभी लोगों को शांति और भाईचारा बनाए रखने के लिए आगे आना चाहिए और हम एकजुट रहें। । हमें इन महान विचारों को केवल चर्चा तक सीमित नहीं करना चाहिए, बल्कि हमें स्थानीय स्तर पर और अपने समाज में इन्हें लागू करना चाहिए। तभी हम इसके परिणाम हासिल कर सकते हैं। व्यवहारिकता के बिना कुछ भी नहीं बदलेगा। ”

 

सलीम इंजीनियर ने मीडिया को जारी अपने बयान में आगे कहा कि “हमें लोगों के बीच एकता बनाए रखने और स्थापित करने के लिए संघर्ष करना होगा। यह तभी हो सकता है जब हम सभी संगठित तरीके से काम करें। संगठित तरीके से संघर्ष करने से हमें सफलता मिल सकती है। कोई भी धर्म नफरत नहीं सिखाता। देहू ” वारकरी समाज” का स्थान है, यह उनके लिए एक गौरव का समय है कि हम इस भूमि से ऐसे महान कार्य की शुरुआत कर रहे हैं। सभी धार्मिक नेताओं को लोगों के बीच सद्भाव, शांति और एकता लाने के लिए एक मंच पर आना चाहिए। हम सभी एक ही माता-पिता की संतान हैं और हमें इसके बाद हर उस काम के बारे में जवाब देना होगा जो हम इस दुनिया में करते हैं। “

Spread the love

You May Also Like…

0 Comments