नई दिल्ली, 20 मार्च: जमाअत-ए-इस्लामी हिंद के अध्यक्ष सैयद सआदतुल्लाह हुसैनी ने गाजा में इजरायल के हालिया नरसंहार की निंदा करते हुए अमेरिका की मिलीभगत और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की उदासीनता पर चिंता व्यक्त किया।
मीडिया को जारी एक बयान में जमाअत अध्यक्ष ने कहा हम इजरायली सेना द्वारा गाजा पर पुनः शुरू किए गए क्रूर युद्ध की निंदा करते हैं जिसे जानबूझकर रमजान की सुबह से पहले के समय में शुरू किया गया है। इस भयावह और अमानवीय कार्रवाई में 170 निर्दोष बच्चों सहित 400 से अधिक फिलिस्तीनी शहीद हो गए। यह कार्रवाई इजरायल शासन द्वारा मानवता और अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के प्रति प्रदर्शित की गई घोर उपेक्षा का प्रमाण है। अमेरिका की स्वीकृति से किए गए इस हमले की क्रूरता, किसी भी युद्धविराम समझौते की खोखलेपन को प्रदर्शित करता है। पश्चिम देश इजरायल को उसके कार्यों के लिए जवाबदेह ठहराने में पूर्णतः विफल है।
जमाअत अध्यक्ष ने आगे कहा कि रमज़ान के पवित्र महीने में गाजा पर अमेरिका समर्थित इजरायली हमला नागरिकों को अधिक से अधिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया। यह आक्रामकता का एक भयानक कृत्य है जो न्याय और शालीनता के सभी सिद्धांतों को चुनौती देता है। संयुक्त राज्य अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिम एक बार फिर शांति के लिए एक शक्ति के रूप में कार्य करने की अपनी जिम्मेदारी में विफल रहा । उसने निर्दोष नागरिकों के नरसंहार पर आंखें मूंद ली हैं और बिना शर्त समर्थन से इजरायल के युद्ध अपराधों को बढ़ावा दिया है। मुस्लिम बहुल देशों सहित अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को दिखावटी बयानबाजी से आगे बढ़कर इजरायल के खिलाफ निश्चित कार्रवाई करनी चाहिए। उनकी निरंतर उदासीनता और निष्क्रियता यह साबित करेगी कि शांति और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता केवल दिखावा है।
सैयद सआदतुल्लाह ने कहा, “फिलिस्तीनी संघर्ष महज एक क्षेत्रीय विवाद नहीं है, बल्कि यह स्वतंत्रता, न्याय और अस्तित्व की लड़ाई है। जमाअत-ए-इस्लामी हिंद फिलिस्तीनी अवाम के साथ एकजुटता से खड़ी है और इजरायल के युद्ध अपराधों को तत्काल रोकने का आह्वान करती है। हम मांग करते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, विशेषकर संयुक्त राष्ट्र, मानवाधिकारों और अंतर्राष्ट्रीय कानून के उल्लंघन के लिए इजरायल को जवाबदेह ठहराने के लिए ठोस कदम उठाए। हम गाजा में नागरिकों की हत्याओं पर भारतीय विदेश मंत्रालय की चिंता का स्वागत करते हैं तथा कुछ राजनीतिक नेताओं के बयानों की सराहना करते हैं। हालाँकि, हम सरकार से आग्रह करते हैं कि वह अकारण हिंसा को रोकने के लिए ठोस और निर्णायक कार्रवाई करे तथा युद्धविराम का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे। हमें अपनी आवाज उठानी होगी, न्याय की मांग करनी होगी और ऐसे भविष्य की दिशा में काम करना होगा जहां फिलिस्तीनी लोग सम्मान, शांति और सुरक्षा के साथ जीने के लिए स्वतंत्र हों।





0 Comments