Shaheen Bagh brings a change, gives a new concept of women power: Atiya Siddiqa– URDU

March 10, 2020

शाहीन बाग ने परिवर्तन लाया है, महिला शक्ति की नई धारणा सृजित की हैः अतिया सिद्दीका

नई दिल्ली, 09 मार्च 2020। ‘‘शाहीन बाग ने परिवर्तन लाया है, महिला शक्ति की नई धारणा सृजित की है।“  यह बात जमाअत इस्लामी हिन्द की महिला विभाग की सचिव अतिया सिद्दीका ने सीएए, एनआरसी और एनपीआर और महिला संघर्ष  विषय पर आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में कही।

 

प्रेस क्लब ऑफ़ इंडिया में आयोजित इस कान्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए जमाअत की सह-सचिव रहमतुन्निसा ने कहा कि हम समानता, न्याय और भ्रातृत्व में यकीन रखते हैं। सीएए के खिलाफ हम संघर्ष कर रहे हैं क्योकि यह अन्याय है। देश की अर्थव्यवस्था डूब रही है। राष्ट्र को जिन चुनौतियों का सामना है सरकार उन पर ध्यान न देकर अपने लोगों की नागरिकता छीनने पर केंद्रीत की हुई है। कान्फ्रेंस का केंद्रीय विषय हाल ही में महिला द्वारा देशभर में नागरिक स्वतंत्रता, लोकतंत्र और आज़ादी की सुरक्षा के लिए अपनाए गए तरीकों की सराहना करना था। पूरी दुनिया महिला प्रदर्शनकारियों के साहस और प्रतिरोध की क्षमता की सराहना कर रही है जो भेदभाव और अन्याय के खिलाफ संघर्ष और रैली का प्रेरणा स्थल बन गया है। वे निर्दोष नागरिकों पर हो रही ज्यादतियों के खिलाफ खड़ी हुई हैं और अपनी बातों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर रही हैं।

 

इस कान्फ्रेंस को लोकराज संगठन की सुचरीता, दिल्ली विश्वविद्यालय की पुष्पांजली, जमाअत इस्लामी हिन्द, दिल्ली की शाइस्ता रफत ने भी सम्बोधित किया।

Spread the love

You May Also Like…

0 Comments